अम्बाला: अंबाला में आर्मी जवान का पर्स चोरी, मोबाइल व ATM कार्ड और ₹43 हजार थे नकद
Ambala, Ambala | Mar 17, 2024 अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से बुलंदशहर (UP) जाने के लिए मालवा एक्सप्रेस (12920) में सफर कर रहे युवक का पर्स चोरी हो गया। पर्स में मोबाइल, ATM कार्ड और 42-43 हजार रुपए कैश था। हैरानी वाली बात ये है कि शातिर चोर ने बाद में ATM कार्ड से भी 50 हजार रुपए कैश निकाल लिया और UPI से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करके बैंक खाता खाली कर दिया।