अम्बाला: थाना बराडा में दर्ज विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में आरोपी काबू, कोर्ट के आदेश पर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर
Ambala, Ambala | Mar 17, 2024 विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में थाना बराड़ा पुलिस ने घरौंडा से बीते कल एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसे आज कोर्ट के आदेशों पर दो दिन का रिमांड लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 4 मई 2023 को व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर आरोपी राजकुमार अन्य ने बड़ी रकम हड़प ली है।