अम्बाला: अंबाला में 4 बच्चों की मां ने पति पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, होमगार्ड पति ने पंचकूला में रचाई दूसरी शादी
Ambala, Ambala | Mar 17, 2024 अंबाला जिले में विवाहिता ने अपने होमगार्ड पति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति ने पंचकूला में दूसरी महिला से शादी कर ली। अब दोनों जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता 4 बच्चों की मां है। बराड़ा थाने की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।