अम्बाला: शहीद शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा लेकर गांव जटवाड़ पहुंचे किसान
Ambala, Ambala | Mar 17, 2024 किसान आंदोलन के चलते जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा लेकर किसान आज दूसरे दिन अंबाला के गांव जटवाड़ पहुंच हैं। यहीं रात्रि ठहरा होगा और कल यमुनानगर के लिए यात्रा रवाना होगी। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सवाल किया है कि आखिर शुभकरण ने ऐसा क्या मांग लिया था कि पुलिस को उस पर गोली चलानी पड़ी।