#झांसी - ललितपुर-रक्सा हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत। बहन की शादी के कार्ड बांटकर तालबेहट से झांसी लौट रहे थे तीनों युवक। बिजौली के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई बाइक। हादसे में राज सेंगर, आयुष और हर्ष की मौके पर ही मौत। 25 नवंबर को राज की बहन काजल की शादी होनी थी, परिवार में छाया मातम। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नौ नंबर कब्रिस्तान के पास रहने वाला था राज, पुलिस कार्रवाई में जुटी।#jhansi #झांसी #झाँसी #thejhansinews
Jhansi, Jhansi | Nov 12, 2026