हनुमानगढ़: रावतसर में चोरों ने ई-मित्र की दुकान से ₹29,000 की नकदी व कीमती मोबाइल चुराया, मौके पर पहुंची पुलिस
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में अज्ञात चोरों ने ई-मित्र की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का ताला तोड़कर 29000 रुपए की नगदी व एक कीमती मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। चोरी की वारदात पास में लेकर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक ने इस संबंध में थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।