चित्तौड़गढ़: गुन्दारेल में दीवार बनाकर आम रास्ता अवरुद्ध करने के खिलाफ ग्रामीणों ने SP और DM के नाम दिया ज्ञापन
गुन्दारेल गांव में एक व्यक्ति के दीवार बनाकर आम रास्ता अवरुद्ध करने के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने इससे उत्पन्न समस्याओं को रखते हुए ज्ञापन में समस्या का समाधान नहीं होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। एक रसूखदार द्वारा सरसी, गुन्दारेल, निम्बोदा मार्ग पर दीवार बनकर रास्ता अवरोध कर दिया।