चित्तौड़गढ़: माल गोदाम की दीवार के पास से तेज धारदार चाकू के साथ में जीआरपी थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जीआरपी थाना पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा तेज धारदार चाकू के साथ में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अगस्त चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन भीलवाड़ा पर माल गोदाम के दीवार के पास से अभियुक्त राहुल को गिरफ्तार किया है। दीवार के पास में चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में दिखे राहुल की जीआरपी पुलिस द्वारा चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान आरोपी से तेज धार चाकू बरामद किया।