चित्तौड़गढ़: सूरजपोल निवासी एक स्थाई वारंटी को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
जीआरपी थाना पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में आचार संहिता के दौरान विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। अवैध मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी में लिप्त स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज मीणा पुत्र नरु लाल मीणा निवासी सूरज पोल को गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी थाना पुलिस चित्तौड़गढ़ ने कार्रवाई की है।