अम्बाला: बारिश और ओलावृष्टि ने अंबाला में फसलों को पहुंचाया नुकसान, किसानों ने सरकार से की तुरंत गिरदावरी करवा कर मुआवजे की मांग
Ambala, Ambala | Mar 3, 2024 अंबाला के ग्रामीण इलाकों में पिछले दो दिनों से रुक रुक कर बरसात हो रही है। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है जिसके कारण खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि जल्द गिरदावरी करवाई जाए और खराब फसलों का मुआवजा मिले।