अम्बाला: सिरसा से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में कालका की महिला सवारी हुई घायल, परिचालक लेकर पहुंचा शहर के सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Mar 3, 2024 अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में हरियाणा रोडवेज का परिचालक एक महिला सवारी को घायल अवस्था में लेकर पहुंचा है।बस सिरसा से चंडीगढ़ जा रही थी। इस दौरान महिला ने बताया है कि वह सिरसा से कालका जा रही थी। वह बस की पिछली सीट पर बैठी थी। नग्गल के पास अचानक से बस स्पीड ब्रेकर पर जाकर बस उछली तो उसका सिर खिड़की से जा टकराया जिस वजह से वह घायल हो गई।