अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर किसानों को समर्थन देने के लिए फिरोजपुर से बेटे संग पहुंची 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला
Ambala, Ambala | Mar 3, 2024 शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में किसानों का समर्थन करने के लिए फिरोजपुर से 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बेटे के साथ कर में सवार होकर आई। इस दौरान महिला ने केंद्र सरकार से हाथ जोड़कर विनती की है कि सरकार किसानों की मांगे मान ले, जिससे कि किसान बिना किसी नुकसान के खुशी-खुशी अपने घर जा सकें।