मंझनपुर: कोइलहा निवासी गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई 5 वर्ष 1 माह के कारावास की सजा, ₹5000 अर्थदंड भी लगाया
कौशाम्बी न्यायालय द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि 5 वर्ष 1 माह कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 5 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। कौशाम्बी जिले के वर्तमान में प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव के रहने वाले अभियुक्त को सजा सुनाई गई है।