कैरो: लोहरदगा में वरिष्ठजन सहायता एवं सुविधा केंद्र का शुभारंभ, विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा द्वारा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची तथा राजकमल मिश्रा के निर्देशानुसार संचालित 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे सदर प्रखंड कार्यालय परिसर एवं Bank of India की लोहरदगा शाखा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरिष्ठजन सहायता एवं सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया।