ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बंधी में पुलिया के पास एक खड़ी कार कि जब तलाशी ली गई तो उसमें से 20 पेटी अवैध शराब पुलिस के द्वारा पकड़ी है। डेढ़ लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पुलिस के द्वारा पकड़ कर कार्रवाई की गई। इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट पुलिस ने आज 8 मई शाम 4:30 बजे जारी किया है।