हज़ारीबाग: योग केंद्र में मनाई गई भगवान बुद्ध की जयंती
विभावि योग केंद्र में बुद्ध पूर्णिमा की उपलक्ष पर बुद्ध की जयंती मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने किया।इस उपलक्ष पर वक्ता के रूप में योग केंद्र के निदेशक डॉ अमित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इतने वर्षो बाद भी बुद्ध के विचार आज के समाज में प्रासंगिक है। हमें गौतम बुद्ध के विचारों को अपनाने की जरूरत है।