पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार की सुबह 8:17 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि खाजेकला थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 180 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।