लालगंज: लालगंज क्षेत्र में अप्रैल और मई में असमय वर्षा ने मौसम संतुलन बिगाड़ा, खरीफ खेती पर पड़ेगा असर
अप्रैल और मई माह में हो रही असमय वर्षा को लेकर प्रयागराज स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ0, अरुण कुमार अग्रवाल ने बुधवार दोपहर बाद 2:00 बजे पत्रकारों से टेलीफोन वार्ता में बताया कि बार-बार हो रही वर्षा के कारण निम्न वायुदाब बनने की प्राकृतिक प्रक्रिया बाधित हुई है। जिससे मानसून के आगमन में देरी की आशंका बन गई है।