#कामजी #गोंड #हत्याकाण्ड: दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग
#बलिया
रेवती के गायघाट निवासी कामजी गोंड हत्याकाण्ड में दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग को लेकर SP-DM को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास गोंड के नेतृत्व में दिया गया।
थाना रेवती पर एफआईआर 0213/12.07.2026 धारा 191(2), 103(1), 131, 352 बीएनएस दर्ज है।
मांग की गई कि मुकदमे में एससी/एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ी जाए।
पीड़ित परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता, विधवा को सरकारी मदद व पुत्र को नौकरी देने की मांग।
ज्ञापन मुख्यमंत्री व राज्यपाल को प्रेषित किया गया, नगर मजिस्ट्रेट ने स्वीकार किया।
पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह 'झुन्नू' ने आंदोलन की चेतावनी दी।
'झुन्नू' ने कहा कि पुलिस ने कामजी को घर से उठाकर थाने में पीटा और अधमरा छोड़ दिया।
कहा कि जब हत्या का मुकदमा दर्ज है तो संलिप्त पुलिसकर्मी अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं।
मौके पर सुरेश शाह, संजय गोंड, अरविन्द गोंडवाना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।