खलीलाबाद: कोतवाली पुलिस ने युवती को भगाने के मामले में आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, युवती को बरामद किया
संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी शिवम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। 26 मार्च को पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद 5 अप्रैल को आरोपी को हरैया ओवरब्रिज के पास से पकड़ा। साथ ही अपहृत युवती को बरामद कर उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई।