फरीदपुर: राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने लक्ष्यानुसार कार्य करने के दिए निर्देश
राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए लक्ष्यानुसार कार्य के निर्देश।बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व प्राप्ति, ग्रेडिंग सुधार और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।