बरेली: इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Baraily, Raisen | Apr 12, 2026 रायसेन जिले के बरेली स्थित कृषि उपज मंडी रोड पर रविवार को एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में अचानक आग लग गई। यह गोदाम रिहायशी इलाके में होने के कारण आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय रहवासियों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।