सदर: प्रयागराज में खाकी बेअसर: पुलिस चौकी के ठीक सामने युवक से ₹18 हजार और मोबाइल की लूट
Sadar, Allahabad | Nov 8, 2026
प्रयागराज में बदमाशों ने पुलिस चौकी के सामने ही एक युवक से लूट की। शनिवार रात करीब 9:30 बजे तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उससे 18 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।घटना लीडर रोड पुलिस चौकी के सामने हुई। वारदात के बाद पीड़ित शिकायत दर्ज कराने के लिए दो थानों के चक्कर लगाता रहा। बाद में उसने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी।