शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र के पुराने टोल टैक्स के पास पलटी पिकअप गाड़ी, 3 लोगों की हुई मौत व 15 लोग हुए घायल
चौक कोतवाली के पुराने टोल टैक्स के पास गाये को बचाने के चक्कर में पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में हरिद्वार के रहने वाले नेत्रपाल, महिला विरोमो और मुजफ्फरनगर के रहने वाले राधेश्याम की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 15 घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर है।