शाहजहांपुर: मदनापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप, आज एफआईआर दर्ज
दरअसल मदनापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह 13 अगस्त को खेत में शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति उसे रास्ते में मिल गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने महिला का कहना है कि शोर मचाने पर वह व्यक्ति मौके से भाग गया। फिलहाल महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।