शाहजहांपुर: निगोही के खेड़ा संडा के पास खेत में मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
निगोही थाना क्षेत्र के भुंडी गांव के रहना प्रेमपाल शनिवार को मजदूरी करने गया था। वापस नही लौटने पर उसकी तलाश की गई। रविवार सुबह उसका शव एक खेत में पड़ा मिला। उसकी चप्पले रोड पर पड़ी थीं। ग्रामीणों ने देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने हत्या का आरोप लिया है।