शाहजहांपुर: शहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर की छापेमारी, 20 नमूनों को लेकर भेजा प्रयोगशाला
दरअसल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग जगहों से 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। छापेमारी के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागिश मणि त्रिपाठी के साथ टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने पनीर, दूध, बूंदी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।