शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज के रहने वाले व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप, FIR दर्ज
दरअसल थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज के रहने वाले सागर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह 17 अगस्त को रात में दुकान से चावल लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने उसे रोक लिया। और शराब के नशे में गाली गलौज करने लगे। पीड़ित व्यक्ति का कहना कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।