गुना: मुनिश्री सुधा सागर महाराज मावन गांव पहुंचे, 3 जून को गुना शहर में होगा मंगल प्रवेश, जैन समाज ने की भव्य तैयारी
गुना में आचार्य विद्यासागर महाराज जी के शिष्य मुनि श्रीसुधा सागर महाराज के ससंघ गुना शहर में मंगल प्रवेश को लेकर जैन समाज द्वारा भव्य तैयारी की गई है। 2 जून को जैन समाज अध्यक्ष ने कहा, मुनिश्री अशोकनगर से पगारा होकर मावन गांव पहुंचे हैं कैंट इलाके में रात्रि विश्राम होगा। 3 जून सुबह शहर में 13 वर्षों बाद मंगल प्रवेश होगा भव्य चल समारोह और स्वागत की तैयारी है