कोल: पड़ियावली हाइवे पर ट्रक में ने ई-रिक्शा और बाइक को रोंदा, हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र की मौत,4 घायल
Koil, Aligarh | May 13, 2024 थाना मडराक इलाके के पड़ियावली हाइवे पर तेज़ रफ़्तार ट्रक ने अपने आगे चल रहे ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी,ई रिक्शा ने अपने आगे चल रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक पर सवार एक ही परिवार के लोग थे जिनमें से पिता और 6 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।ई रिक्शा चालक समेत 4 लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।