कोल: जवाँ, अभिभावकों ने BSA से की लिखित शिकायत, सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ हो रहा है अत्याचार
Koil, Aligarh | May 12, 2024 जवाँ इलाके के प्राथमिक विद्यालय खुशालगढ़ी से एक मामला प्रकाश में आया है जहाँ अभिभावकों ने BSA से लिखित शिकायत की है।बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ अत्याचार हो रहा है।अभिभावकों ने प्रिंसिपल, सहायक अध्यापिका पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। बच्चों से स्कूल कैंपस की सफाई करने का भी आरोप लगाया गया है। BSA ने आज दिए जाँच के आदेश।