कोल: जवां पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को अमरौली से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | May 12, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जवां पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त वीरपाल उर्फ बिटी को गांव अमरौली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है।