कोल: गौमत चौराहे के पास बाइक सवार दो युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ज़ोरदार टक्कर, हादसे में युवक गंभीर रूप से हुए घायल
Koil, Aligarh | May 12, 2024 खैर इलाके के गौमत चौराहे के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रोंद दिया।हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहाँ से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद रविवार की सुबह मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया।बाइक सवार युवक जनपद हाथरस के रहने वाले है।