कोल: सराय पीतंबर में दूषित पानी के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रदर्शन, दूषित पानी से फैल रही बीमारियां
Koil, Aligarh | May 13, 2024 सराय पीतांबर में टंकियों से दूषित पानी आ रहा है। दूषित पानी आने के विरोध में क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और नगर निगम के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इलाके में दूषित पानी आ रहा है जिससे की तरह-तरह की बीमारियां फैल रही है। पानी किसी भी काम में नहीं आता है और इलाके में पेयजल की भीषण समस्या बनी हुई है।