जगदलपुर: टाऊन हॉल में भाजपा ने GST 2.0 संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेन GST रिफार्म कार्यशाला का संभाग स्तरीय आयोजन मंगलवार को शाम 4 बजे पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में किया गया। जिसमें प्रबुद्धजन, व्यापारीगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से शामिल हुये।