जगदलपुर: गांधी मैदान की दुर्दशा को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष कोमल सेना के नेतृत्व में कांग्रेस ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
शहर के एक मात्र फ्लड लाइट क्रिकेट मैदान , गांधी मैदान में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष कोमल सेना के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने आज निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गांधी मैदान की दशा जल्द ही नहीं सुधारी गई तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।