जगदलपुर: रथ निर्माण स्थल पर शराब के नशे में घुसकर बिरियानी खाने लगे 3 युवक, कारीगरों ने रस्सी से बांधकर पीटा
सिरहासार स्थित बस्तर दशहरा के रथ निर्माण स्थल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि लगभग 12 बजे रात तीन युवक शराब के नशे में सिरहासार भवन में घुस गए और वहां बिरियानी खाने लगें इस दौरान रथ निर्माण में जुटे कारीगरों ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो युवक उनसे उलझ पड़े, इस पर आक्रोशित कारीगरों ने युवक की जमकर पिटाई की।