जगदलपुर: गोलबाजार चौक में जीएसटी राहत पर जश्न, आतिशबाजी के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव का नागरिक अभिनंदन किया गया
गोलबाजार चौक में मंगलवार शाम को साढ़े 5 बजे जगदलपुर के व्यापारीगणों ने जीएसटी 2.0 दरों में कमी कर आमजनों को बड़ी राहत देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर जोरदार स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।