मेरठ: किठौर क्षेत्र में दबंगों ने विकलांग की ज़मीन पर किया कब्जा, लेखपाल को पीटा, पीड़ित ने SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | Nov 7, 2024 किठौर थाना क्षेत्र के एक विकलांग ने दबंगों पर ज़मीन पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित विकलांग ने बताया कि, दबंगों ने जमीन की पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल के साथ भी मारपीट की है। आरोप है कि,दबंगो की शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने उनपर कोई कार्रवाई नही करी है।