फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का मामला उजागर हुआ है। जांच में गोरखपुर निवासी राकेश यादव द्वारा नाम बदलकर हरिकेश कुमार रखकर कसैला गांव का फर्जी पता दिखाने की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में सभी दस्तावेज फर्जी मिले। उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 419, 420 व पासपोर्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।