बहुमुखी प्रतिभा के धनी , भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सोमवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि बाबा साहेब के संविधान और इसके मूल्यों की हर हाल में रक्षा करेंगे। पूर्व मंत्री देवेंद्र नाथ चांपिया और जिला प्रवक्ता ने अपने विचार रखे।