सकलडीहा: मधुवन ग्राम पंचायत सचिव का एक माह का वेतन अभिलेख न देने पर डीपीआरओ ने रोका
चंदौली जनपद के सकलडीहा ब्लॉक के मधुबन गांव में पंचायत कार्यों के अभिलेख उपलब्ध न कराने पर डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने ग्राम पंचायत सचिव अमित कुमार का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया है। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश मौर्य की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। पूर्व में अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश के बावजूद उपलब्ध न कराने पर विभाग ने इसे लापरवाही मानते हुए कदम उठाया है।