दातागंज: उसहैत पुलिस ने मुठभेड़ में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एक फरार
शनिवार देर रात्रि 2 बजे के लगभग उसहैत पुलिस ने मुठभेड़ में घायल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा रात अधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सरेली मोड़ में चेकिंग शुरू थी। पुलिस को देखते बदमाश भागने लगे तभी हड़बड़ाहट में उनकी कार लोहे के खंभे से टकरा गई। पुलिस से फायरिंग में एक घायल अभियुक्त को पकड़ा गया है।