नवाबगंज: यूपी में वक्फ बोर्ड का नया फॉर्मूला, पसमांदा, महिलाओं और 2 गैर-मुस्लिम सदस्यों को मिलेगा प्रतिनिधित्व
उत्तर प्रदेश में वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर सियासी और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। नए कानून के तहत बनने वाले राज्य वक्फ बोर्ड में अब पसमांदा मुस्लिम समाज, महिलाओं और अन्य वर्गों को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। साथ ही दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को नामित करने का भी प्रावधान किया गया है।