रामगढ़ चौक: नावाडीह के समीप पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
तेतरहट थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के पास गुरुवार 12 बजे एक सड़क हादसा हो गया।जहां जमुई से लखीसराय की ओर जा रहे ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।घायल तीन में से एक व्यक्ति की मौत इलाज हेतु जमुई जाने के दौरान हो गई।