इटावा: बढ़पुरा इलाके में अवैध कटिया के करंट से मौत के मामले में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज, परिजनों की नाराजगी पर हुई कार्रवाई
Etawah, Etawah | Apr 1, 2026 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के असवा गांव में संदीप की करंट से मौत के बाद परिजनों ने पुलिस और प्रशासन को सख्त चेतावनी दी कि अवैध रूप से 11 हजार की लाइन में कटिया डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पोस्टमार्टम के बाद शव को उदी चौराहे पर रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। परिजनों के इस रुख से प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जां