पटना ग्रामीण: सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से एक बुजुर्ग यात्री की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह लोकल ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे एक बुजुर्ग यात्री का पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें बचाने की कोशिश की थी, लेकिन अधिक वजन होने के कारण वह उन्हें संभाल नहीं सके। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेल