डिंडौरी: शाहपुर थाने से पुलिस अभिरक्षा से भागा युवक 36 घंटे बाद जंगल में बेहोश मिला,जिला अस्पताल में उपचार जारी,पुलिस कर रही जांच
डिंडौरी जिले के शाहपुर थाना से पुलिस अभिरक्षा से भागा युवक 36 घंटे बाद मंगलवार सुबह 10:00 बजे जंगल में बेहोशी की हालत में मिला युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। गौरतलब है कि युवक के होश में आने के बाद पता चल पाएगा कि युवक के साथ क्या हुआ और वह जंगल में कैसे बेहोश हुआ फिलहाल पुलिस मामले जांच पड़ताल कर रही है ।