Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत उत्तराखंड की जनता के आगे झूके उत्तराखंड की आन-बान शान वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के अपमान पर मांगी माफी बोले एसे युग पुरुष के लिए यदि मेरे से कोई ऐसी भाषा बोली होगी तो माफी मांगूंगा

Dehradun, Dehradun | Jul 4, 2026

MORE NEWS

#education #uttarakhand

#education #uttarakhand

Dehradun, Dehradun | Jul 4, 2026

देहरादून के रायपुर में शराब के ठेके के बाहर हुई फायरिंग के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा,रायपुर विधायक इस्तीफा दो" के नारों से गूंजा आदर्श कॉलोनी इलाका!
#DehradunPolice 
#UttarakhandPolice 
#UKGovt 
#DehradunNews 
#UttarakhandNews

देहरादून के रायपुर में शराब के ठेके के बाहर हुई फायरिंग के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा,रायपुर विधायक इस्तीफा दो" के नारों से गूंजा आदर्श कॉलोनी इलाका! #DehradunPolice #UttarakhandPolice #UKGovt #DehradunNews #UttarakhandNews

Dehradun, Dehradun | Jul 4, 2026

बद्रीनाथ धाम में अनियमितताओं के आरोपों पर गणेश गोदियाल ने जताई चिंता; 

न्यायिक जांच की मांग की अयोध्या के बाद अब उत्तराखंड के प्रतिष्ठित बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इन खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है। गोदियाल ने जोर देकर कहा कि आस्था के केंद्र किसी सरकार या दल की जागीर नहीं हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा की संयुक्त समिति (JPC) या उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की पुरजोर मांग की है, ताकि भ्रष्टाचार के दावों का सच जनता के सामने आ सके।

बद्रीनाथ धाम में अनियमितताओं के आरोपों पर गणेश गोदियाल ने जताई चिंता; न्यायिक जांच की मांग की अयोध्या के बाद अब उत्तराखंड के प्रतिष्ठित बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इन खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है। गोदियाल ने जोर देकर कहा कि आस्था के केंद्र किसी सरकार या दल की जागीर नहीं हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा की संयुक्त समिति (JPC) या उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की पुरजोर मांग की है, ताकि भ्रष्टाचार के दावों का सच जनता के सामने आ सके।

Dehradun, Dehradun | Jul 4, 2026

चमोली: मूसलधार बारिश के बीच पगनो गांव में तबाही, मलबे में दबे बुजुर्ग दंपती का ग्रामीणों ने किया सफल रेस्क्यू

जोशीमठ/चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में मानसून की शुरुआती बारिश ने भारी कहर बरपाया है। बुधवार रात हुई मूसलधार वर्षा के कारण पगनो गांव के ऊपरी हिस्से में स्थित पुराना भूस्खलन क्षेत्र एक बार फिर सक्रिय हो गया। देखते ही देखते भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गांव के आवासीय क्षेत्र में घुस गए, जिससे कई मकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस आपदा के दौरान सतेश्वर प्रसाद और सीता देवी नामक एक बुजुर्ग दंपती अपने ही घर में आए मलबे के बीच फंस गए। अंधेरे और मूसलधार बारिश की कठिन परिस्थितियों में ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तत्काल राहत अभियान शुरू किया और बुजुर्ग दंपती को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भूस्खलन के कारण गांव की उपजाऊ कृषि भूमि और फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।

चमोली: मूसलधार बारिश के बीच पगनो गांव में तबाही, मलबे में दबे बुजुर्ग दंपती का ग्रामीणों ने किया सफल रेस्क्यू जोशीमठ/चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में मानसून की शुरुआती बारिश ने भारी कहर बरपाया है। बुधवार रात हुई मूसलधार वर्षा के कारण पगनो गांव के ऊपरी हिस्से में स्थित पुराना भूस्खलन क्षेत्र एक बार फिर सक्रिय हो गया। देखते ही देखते भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गांव के आवासीय क्षेत्र में घुस गए, जिससे कई मकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस आपदा के दौरान सतेश्वर प्रसाद और सीता देवी नामक एक बुजुर्ग दंपती अपने ही घर में आए मलबे के बीच फंस गए। अंधेरे और मूसलधार बारिश की कठिन परिस्थितियों में ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तत्काल राहत अभियान शुरू किया और बुजुर्ग दंपती को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भूस्खलन के कारण गांव की उपजाऊ कृषि भूमि और फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।

Dehradun, Dehradun | Jul 4, 2026