चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे अस्पताल के सामने रहने वाले रेलवे अधिकारी एपीओ श्रीनिवास के सरकारी क्वार्टर में चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। हालांकि सतर्कता और स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।